BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा


पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं अधिक से अधिक परिवारों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को साकची स्थित जैन भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह मुख्यरूप से शामिल रहीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा मुंडा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस दौरान अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों की कार्ययोजना और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया गया।

स्वागत संबोधन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समय-सीमा में गतिविधियों की रिपोर्ट संगठन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की वास्तविक सफलता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज की व्यापक भागीदारी से सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों से आगे बढ़कर प्रत्येक परिवार से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर परिवारों को दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता तथा ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प का प्रतीक होगा। 

इसी क्रम में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान के माध्यम से सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत ड्राइंग, भाषण सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और मोटरसाइकिल यात्रा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य किसी एक राजनीतिक दल या सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और इस यात्रा में युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी को विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री सह अभियान के जिला संयोजक राजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, राजेश शुक्ल, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, अनिल मोदी, कल्याणी शरण, रीता मिश्रा, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, नीलू मछुआ, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के, पप्पू सिंह, पवन अग्रवाल, हलदर नारायण साह, धर्मेंद्र प्रसाद, अप्पा राव, अजय श्रीवास्तव, खेमलाल चौधरी, नीलू कुदादा समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण मौजूद रहे।