BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जन्माष्टमी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया


जमशेदपुर। दिनांक 4 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार  को गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार क़े भाई बहनो द्वारा भगवान कृष्ण क़े बाल स्वरुप कीं सुन्दर झांकी बनाकर तथा पालने में रखा गया था। बहनो द्वारा सुन्दर मनोहर गीत संगीत  एवं नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को मनोरम बना दिया गया । भाईओं द्वारा भगवान कृष्ण क़े जन्मोत्सव पर ज्ञान बर्धक कहानियाँ सुनाई गई। उपस्थित बच्चे भगवान कृष्ण क़े बाल स्वरुप वाला वस्त्र एवं हाँथ में मुरली लेकर एक अलग हीं समा बांध रहे थे।जन्मोत्सव क़े बाद गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रसाद कीं ब्यस्था कीं गई थी। सबने प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री ज्ञान मंदिर में पुरे छः दिन तक भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। आगामी 9 सितंबर को अपराह्न 3.30 बजे से  भगवान श्रीकृष्ण जी का छठी मनाया जाएगा इसकी जानकारी नवयुग दल  संयोजक श्री आलोक नारायण सिंह जी के द्वारा दिया गया  ।