आज दिनांक 04.09.26 को.निरीक्षण के दौरान पु नि सह थाना प्रभारी, परसुडीह , बीट ऑफीसर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, अभिलेखों एवं पुलिस पदाधिकारियों , बीट ऑफीसर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की । साथ ही थाना परिसर, हाजत एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों , बीट ऑफीसर एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।







