BREAKING NEWS

logo

ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का नियंत्रण


मालदा मंडल अंतर्गत पिरपैंती रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 के मध्य 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्य के निष्पादन के लिए रविवार को पिरपैंती रेलवे स्टेशन की सभी लाइनों सहित साइडिंग पर 06 घंटे 10 मिनट (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 16:10 बजे तक) का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किया गया है।

इसके परिणामस्वरूप ट्रेनों का संचालन नियंत्रित रहेगा।

ट्रेनों का निरस्तीकरण

73420 भागलपुर – साहिबगंज डेमू

63411/63412 साहिबगंज – भागलपुर – साहिबगंज पैसेंजर

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण

53403 रामपुरहाट – गया पैसेंजर को रामपुरहाट से 03 घंटे विलंब से पुनर्निर्धारित किया जाएगा।