मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग, तबके और समुदाय के विकास और कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में आपके द्वारा जो समस्याएं बताई गई है, उनके यथोचित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।





