मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में रामकृष्ण मिशन आश्रम , मोरहाबादी, रांची के स्वामी भवेशानंद जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गेतलसूद, रांची में 26 -27 फरवरी को आयोजित होने वाले कृषि मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।





