नई
दिल्ली, नॉर्वे की दो दिवसीय यात्रा पर गईं केंद्रीय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ओस्लो में अपने समकक्ष जेन्स
स्टोलटेनबर्ग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों वित्त मंत्रियों ने
स्टोलटेनबर्ग के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से सौर ऊर्जा,
दुर्लभ खनिज प्रसंस्करण और ‘कार्बन कैप्चर’ एवं भंडारण में सहयोग की
संभावनाओं पर चर्चा की।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने
इस मुलाकात के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से सौर ऊर्जा,
दुर्लभ खनिज प्रसंस्करण और ‘कार्बन कैप्चर’ एवं भंडारण क्षेत्र में मिलकर
काम करने पर चर्चा की।’’ इसके साथ ही दोनों नेताओं ने विशेष रूप से समुद्री
अर्थव्यवस्था और हरित अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी
समझौते (टीईपीए) का लाभ उठाने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।
ओस्लो
में निर्मला सीतारमण के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में नॉर्वे के वित्त
मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि
निवेश और विकास के लिए कई अवसर प्रदान करती है। स्टोलटेनबर्ग ने सीतारमण को
यह भी बताया कि नॉर्वे इस वर्ष के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद
जताई की कि इससे भारत और नॉर्वे के बीच सहयोग और बढ़ेगा।
सीतारमण और नॉर्वे के वित्त मंत्री स्टोलटेनबर्ग ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर की चर्चा





