BREAKING NEWS

logo

22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन


रांची: सोने के कंगन डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो पहले आपको इस बात को समझना जरूरी है कि आप कितने कैरेट में ज्वेलरी बनवाना चाहती हैं। कंगन 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में बनाना अच्छा माना जाता है।

प्लेन गोल्ड कंगन

अधिकतर महिलाएं सोने का कंगन डिजाइन खरीदते समय प्लेन डिजाइन ज्यादा पसंद करती हैं। सोने के कड़ों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों में यह माना जाता है। बिना ज्यादा कारीगरी की वजह से इसमें मेकिंग चार्ज भी ज्यादा नहीं लगता। खास बात यह है कि इस तरह के कंगन डिजाइन जल्दी खराब भी नहीं होते।


चौड़े गोल्ड कंगन

प्लेन कंगन डिजाइन में एक चौड़ा वर्क भी आता है। इस तरह के कंगन गोल या चौड़ी पट्टी में आते हैं। चौड़ा कंगन डिजाइन भी रोज पहनने के लिए अच्छा होता है। 22 कैरेट सोने में इस तरह का डिजाइन आप खरीद सकती हैं। इसमें वर्क और बिना वर्क वाले दोनों तरह के कंगन आते हैं। 


फ्लोवर गोल्ड कंगन डिजाइन

फूल वाले डिजाइन वाले कंगन भी सोने में पसंद किए जाते हैं। इस तरह के कंगन डिजाइन पार्टी के लिए भी अच्छे होते हैं। इस तरह के कंगन में फूलों की बारीक नक्काशी की जाती है। इसमें फ्लोरल या पत्तों का डिजाइन भी हो सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार कंगन के डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।


हाथी जोड़ कंगन डिजाइन

इस तरह के जोड़ वाले होते हैं। इसमें आप कड़ा ओपन कर सकती हैं और बंद भी कर सकती हैं। साइज के हिसाब से इस तरह के कंगन को छोटा बड़ा किया जा सकता है। इसे आप दबा कर टाइट कर सकती हैं। इसमें जोड़ पर हाथी का वर्क होता है।