नशे का कारोबार करने वाले हो जाएं सावधान!चतरा पुलिस की नजर से बच पाना अब नामुमकिन!गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
चतरा/पत्थलगड़ा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के चरहेट-नावाडीह के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चरहेट-नावाडीह के समीप एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना कुमार गुप्ता (25 वर्ष), पिता–चतुर्गुण साव, निवासी–चट्टी बरियातू, थाना–केरेडारी जिला–हजारीबाग के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 20.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल तथा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 31/2026 दिनांक 11.05.2026 के तहत धारा 17(b)/18(b)/21(b)/25/27/28/29 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है! छापेमारी दल में शामिल अधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया थाना प्रभारी, पत्थलगड़ा थाना पुलिस अवर निरीक्षक एवं थाना सशस्त्र बल चतरा पुलिस की सख्त चेतावनी नशा बेचने और नशा फैलाने वालों के लिए जेल के दरवाजे हमेशा खुले है पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अगर नशा करवा रहे हो, तो समझ लो अब बचना मुश्किल है!





