BREAKING NEWS

logo

सिमरिया में नव पदस्थापित भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने संभाला प्रभार!


सिमरिया अनुमंडल कार्यालय में नव पदस्थापित भूमि सुधार उपसमाहर्ता द्वारा विधिवत प्रभार अदान-प्रदान किया गया। पदभार ग्रहण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े कार्यों को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। नए पदाधिकारी ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह के दौरान कई गणमान्य लोग एवं विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।