BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर व्यवहार न्यायालय में हाईलेवल बैठक


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के प्रस्तावित देवघर आगमन को लेकर बुधवार, 28 अक्टूबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने की।

बैठक में जानकारी दी गई कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के देवघर दौरे के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में 'स्टेट लेवल लीगल सर्विसेज-कम-इम्पॉवरमेंट कैंप' का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस गरिमामयी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद न्यायालय परिसर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे।

वहीं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट चार्ट और पुलिस बलों की तैनाती की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, ताकि कार्यक्रम के दौरान शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

बैठक समाप्त होने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने 02 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कैंप स्थल का भौतिक निरीक्षण किया और पंडाल, मंच निर्माण तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में जिले के अन्य न्यायाधीशगण, अपर समाहर्ता, वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।