BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरी कर लौटे भाजयुमो नेता का मधुपुर में स्वागत


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर (देवघर) :  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वाराणसी से वडनगर तक की 25 दिवसीय प्रेरणादायी सेवा यात्रा पूरी कर मधुपुर लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा नगर महामंत्री सत्यम भैया और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया।

मधुपुर स्टेशन पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर सत्यम भैया ने कहा कि 25 दिनों की यह यात्रा केवल भौगोलिक दूरी तय करना नहीं थी, बल्कि जन-जन को सशक्त बनाने, अंत्योदय के लक्ष्य को गति देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर साकार करने का संकल्प है। प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प से ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।

स्वागत समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी के साथ अशोक गोंड, विक्की भारद्वाज, अमिताभ गुप्ता, शैलेंद्र गौतम, संजय मिश्रा, नीरज गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।