तक्षशिला विद्यापीठ में देवघर सहोदय अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न, देवसंघ और रेड रोज स्कूल बने चैंपियन
तक्षशिला विद्यापीठ में देवघर सहोदय अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न, देवसंघ और रेड रोज स्कूल बने चैंपियन
शंभूनाथ सहाय,
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
बैद्यनाथधाम (देवघर) : तक्षशिला विद्यापीठ, देवघर के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा की प्रेरणा एवं देवघर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में शनिवार, 01 अगस्त 2026 को डॉ. के. एन. झा मेमोरियल ऑडिटोरियम में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के 07 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। इनमें जी. डी. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवसंघ नेशनल स्कूल, रेड रोज स्कूल, मिश्रा रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर जसीडीह और तक्षशिला विद्यापीठ, देवघर शामिल थे।
कार्यक्रम के निर्णायक रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के उप-प्राचार्य कंचन बनर्जी थे, जबकि सुप्रसिद्ध साहित्यकार राम सेवक सिंह 'गुंजन' मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य के. डी. विश्वास ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राहुल सिंह ने क्विज़ मास्टर के रूप में किया।
प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में दो-दो चरणों में आयोजित की गई। आवश्यकता पड़ने पर ऑडियो-वीडियो आधारित टाई-ब्रेकर राउंड भी कराए गए।
- जूनियर वर्ग : प्रथम - देवसंघ नेशनल स्कूल , द्वितीय - तक्षशिला विद्यापीठ, तृतीय - रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर, जसीडीह.
- सीनियर वर्ग : प्रथम - रेड रोज स्कूल, द्वितीय - रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर, जसीडीह, तृतीय - जी. डी. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, भंडारकोला.
विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी निर्णायक द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा झा, संजय शर्मा एवं आशीष राज का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका एवं मंच संचालिका विभा माहेश्वरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

.jpg)



