पाकुड़ में मनाई गई दुर्गा सोरेन की जयंती, झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ : झामुमो के जिला कार्यालय में गुरुवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया।
उन्होंने दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धा और पार्टी के जुझारू, बेबाक और निडर नेता थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और संगठन को ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और वंचितों के हक और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई लड़ी। अलग राज्य के आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका संघर्ष और विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिला सह सचिव जहूर आलम, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, प्रकाश सिंह, इस्माईल शेख, जाकिर हुसैन, मोबारक हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।



.jpeg)


