BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन पर करौं में घर-घर जलेंगे दीपक, भाजपा ने बांटे हजारों दीये


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर की शाम 07 बजे करौं प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा घर-घर दीपक जलाए जाएंगे।

इसको लेकर रविवार को करौं मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में दीपक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में हजारों दीपकों का वितरण किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 17 सितंबर की शाम 07 बजे अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करें। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के मंदिरों में भी दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

सचिन रवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में पथरोल मंडल अध्यक्ष कृष्ण पोद्दार, पप्पू यादव, विश्वनाथ रवानी, करौं मंडल महामंत्री पूर्णानंद राय, रूपेश सिंह, प्रयाग दास, तपन राय, शिबू सिंह, महेंद्र भोक्ता, शांति देवी, दिगंबर रवानी, मुकेश कपड़ी, बैजनाथ चौधरी, मुरारी सिंह, सीताराम रवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।