• मधुपुर-जसीडीह में होगा ठहराव
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने शनिवार, 12 सितंबर को इसका टाइम-टेबल जारी किया।
पूर्व रेलवे के अनुसार ये सभी ट्रेनें अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से नवंबर अंत तक चलेंगी। इनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा होगी। बुकिंग की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
पूर्व रेलवे द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिन 10 पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा हुई है, उनके नाम व विवरण इस प्रकार हैं:-
*1. हावड़ा-रक्सौल स्पेशल (03041/03042):* हर गुरुवार को हावड़ा से रात 11 बजे चलेगी (15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक) और शुक्रवार को रक्सौल से शाम 5:45 बजे वापसी।
*2. हावड़ा-रक्सौल स्पेशल (03043/03044):* हर शनिवार को हावड़ा से रात 11 बजे (17 अक्टूबर से 28 नवंबर) और रविवार को रक्सौल से शाम 5:45 बजे वापसी। दोनों ट्रेनों का ठहराव बांडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा।
*3. सियालदह-पटना स्पेशल (03135/03136):* हर मंगलवार रात 12:20 बजे सियालदह से और उसी दिन शाम 4:30 बजे पटना से वापसी। 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक 7 फेरे।
*4. सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल (03133/03134):* हर शुक्रवार रात 11:40 बजे सियालदह से और शनिवार शाम 5 बजे सीतामढ़ी से।
*5. सियालदह-गोरखपुर स्पेशल (03131/03132):* हर मंगलवार और गुरुवार रात 11:40 बजे सियालदह से और बुधवार-शुक्रवार को गोरखपुर से। 14-14 फेरे लगेंगे।
*6-7. कोलकाता-मधुबनी स्पेशल (03185/86 और 03187/88):* हर मंगलवार और शुक्रवार रात 11:50 बजे कोलकाता से और बुधवार-शनिवार को मधुबनी से वापसी।
सियालदह और कोलकाता से चलने वाली सभी ट्रेनें नैहाटी, बांडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह होते हुए जाएंगी।
*8. आसनसोल-पटना स्पेशल (03511/03512):* हर रविवार दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से और रात 9:55 बजे पटना से। ठहराव चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह में।
*9. आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल (03527/03528):* हर शुक्रवार दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से और शनिवार सुबह 6 बजे गोरखपुर से।
*10. मालदा टाउन-दीघा स्पेशल (03465/03466):* हर शनिवार दोपहर 1:10 बजे मालदा टाउन से और रविवार रात 11:40 बजे दीघा से। इसका ठहराव न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर, बर्द्धमान में होगा।







