BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास के निधन पर जताया शोक.


• परिवार से मिलकर दी सांत्वना

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : देवघर के पूर्व विधायक स्व. कामेश्वर नाथ दास के आकस्मिक निधन पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने शोक व्यक्त किया है। 

बुधवार को पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख स्व. दास के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय कामेश्वर नाथ दास के एकमात्र पुत्र राजीव, धर्मपत्नी प्रमिला देवी, भाई राजेश्वर नाथ दास सहित समस्त परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि स्व. कामेश्वर नाथ दास का निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अत्यंत सरल, सहज, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने व्यवहार और जनसेवा के माध्यम से उन्होंने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। उनका निधन हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास और कांग्रेस नेता सह जिला 20 सूत्री सदस्य दिनेश कुमार मंडल भी स्व. दास के आवास पहुंचे। उन्होंने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।