पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
अमित कुमार
देवघर : झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा की माता स्वर्गीय कमला देवी के निधन की खबर से देवघर में शोक की लहर है।
स्वर्गीय कमला देवी के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां मानिकपुर स्थित उनके आवास पहुंची और शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया।
निधन की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री 'बादल पत्रलेख', जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव डॉ. मुन्नम संजय, प्रदेश सचिव प्रो. उदय प्रकाश, पीसी कोऑर्डिनेटर मुकुंद दास, व्यवसायी जवाहर सिंह, कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल,अमित कुमार पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष,गुलाब यादव, बिनोद मणि पासवान सहित बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मानिकपुर पहुंचे।
सभी ने स्वर्गीय कमला देवी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने के लिए बाबा वैद्यनाथ से प्रार्थना की गई।
शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री 'बादल पत्रलेख' ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक क्षण है। उन्होंने कहा कि "एक विपदा से परिवार अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि ईश्वर ने मातृ वियोग के रूप में एक और बड़ी परीक्षा सामने रख दी"।
उन्होंने बाबा वैद्यनाथ से प्रार्थना की कि वे स्वर्गीय कमला देवी जी की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा संजय कुमार शर्मा एवं उनके समस्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की असीम शक्ति और संबल प्रदान करें।
स्वर्गीय कमला देवी के निधन पर जिले के राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।






