BREAKING NEWS

logo

कार्यकारी निदेशक प्रो. नितिन गंगाने से लेकर डॉ. हिमेल मंडल तक, देवघर एम्स के 09 डॉक्टरों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान.


• दुनिया के टॉप 5% वैज्ञानिकों में शामिल. 

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के लिए मंगलवार का दिन गर्व का क्षण। संस्थान के कार्यकारी निदेशक समेत 9 फैकल्टी सदस्यों को दुनिया के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। यह मान्यता लेटेस्ट ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स रैंकिंग में मिली है।  

ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स दुनिया का सबसे बड़ा ओपन रिसर्च डेटाबेस 'OpenAlex' के डेटा पर आधारित है। इसमें 8 मिलियन से ज्यादा सक्रिय शोधकर्ताओं के प्रोफाइल और 2 करोड़ शोध पत्रों का आकलन किया जाता है।  

*देवघर 'एम्स' के इन 9 डॉक्टरों का नाम हुआ शामिल:-*  

1. प्रो. नितिन गंगाने  
2. प्रो. सोमशेखर निम्बालकर  
3. डॉ. शेषाद्रि रेड्डी वरिकासुवु  
4. डॉ. आनंदकुमार पांडी  
5. डॉ. अनिर्बान गांगुली  
6. डॉ. सुदीप भट्टाचार्य  
7. डॉ. बिजित बिस्वास  
8. डॉ. श्री सुधा टी.वाई.  
9. डॉ. हिमेल मंडल  

*रिसर्च का बढ़ रहा कद*  

 देवघर 'एम्स' की यह उपलब्धि संस्थान के बढ़ते शोध प्रभाव को दर्शाती है। संस्थान मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभर रहा है। एक साथ इतने फैकल्टी सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने से
देवघर 'एम्स' की साख और मजबूत हुई है।  

संस्थान के अधिकारियों का मानना है कि यह उपलब्धि रिसर्च कल्चर को और बढ़ावा देगी और आने वाले समय में संस्थान को ग्लोबल लेवल पर नई पहचान दिलाएगी।