रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में बुधवार को नानूसती दादी का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया.
डालमिया परिवार की ओर से आयोजित महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही दादी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.
महोत्सव के दौरान दादी मां का दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयति बजाज व सोनल बजाज मां बेटी की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक दादी का भजन गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. सर्वप्रथम गणेश वंदना गणपति आयो से के साथ भजन को शुरुआत हुई. सिंदूर चढ़ाने से हनुमान को खुश करना आसान होता है.
उसके बाद श्रद्धालुओं ने दादी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मनोज डालमिया, विकास डालमिया, सुभाष डालमिया, मनोज डालमिया, बंटी डालमिया, रवि डालमिया, सहर्ष डालमिया, रंजीत डालमिया, दीपू डालमिया, ऋषभ डालमिया, अंकित डालमिया, गिरधारी डालमिया, उमेश डालमिया, ललित डालमिया, अभय डालमिया, सहित अन्य डालमिया परिवार के सदस्य मौजूद थे.




.jpeg)


