BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला के 30वें दिन 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


• अहले सुबह 4:28 बजे खुला था बाबा मंदिर का पट

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 30वें दिन शुक्रवार को भी बाबाधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अहले सुबह 4:28 बजे बाबा मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार आज कुल 96,648 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया।

इनमें शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 1,584 श्रद्धालुओं ने, बाह्य अर्घा के माध्यम से 2,189 श्रद्धालुओं ने और आंतरिक अर्घा से 92,875 श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की।