BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

महगामा Pledge to make the September 19th protest against the MMDR Bill in Mahagama a success.में एमएमडीआर विधेयक के विरोध में 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : महागामा के ऊर्जा नगर स्थित एक्सपर्ट गेस्ट हाउस के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यकारिणी की‌ एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने की।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक MMDR 2026 को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में आगामी 19 सितंबर को सभी प्रखंडों में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

बैठक का संचालन जिला सचिव बासुदेव सोरेन ने किया। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने बारी-बारी से अपने क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारी और जन-जागरण अभियान की जानकारी दी।

संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने सभी प्रखंड अध्यक्ष और सचिव को प्रखंड कमेटी, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समूह बनाकर प्रचार रथ, टमटम सहित अन्य संसाधनों के माध्यम से हाट-बाजारों में प्रचार-प्रसार कर इस काले कानून के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी से 19 सितंबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व विधायक ताला मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्रवण मंडल, पुष्पेंद्र टुडू, राजेंद्र दास, सुनील मरांडी, विनोद मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।