BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं में 134 विद्यालयों के खातों का वैधानिक अंकेक्षण संपन्न, बिल-वाउचर और कैशबुक की हुई जांच


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र के 134 सरकारी विद्यालयों के एसएमसी और एमडीएम बैंक खातों का वैधानिक अंकेक्षण बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, करौं में किया गया।

समग्र शिक्षा अभियान, रांची से आए ऑडिट टीम के सदस्य अमित कुमार ने एक-एक कर सभी विद्यालयों के खातों की बारीकी से जांच की। अंकेक्षण पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।

अंकेक्षण के दौरान कैश बुक, पासबुक, रोकड़ पंजी, बिल और वाउचर की जांच की गई। जिन विद्यालयों के दस्तावेज सही पाए गए, उनका अंकेक्षण मौके पर ही पूरा कर दिया गया, वहीं जिन विद्यालयों के कैशबुक-पासबुक में कुछ खामियां मिलीं, उन्हें सुधार करने के निर्देश देकर बाद में अंकेक्षण पूरा किया गया।

यह अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किया गया। ऑडिट टीम ने बताया कि यदि किसी विद्यालय का अंकेक्षण किसी कारणवश छूट गया है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक एक-दो दिनों के भीतर संपर्क कर अपना अंकेक्षण कार्य पूरा करा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मौके पर लेखापाल मोती रवानी, राहुल कुमार दास, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नकुल दास, भूदेव रवानी, अरुणा इंद्राणी सहित दर्जनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।