BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर देवघर पहुंचे


जिला प्रशासन ने किया स्वागत

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर का शनिवार, 12 सितंबर को देवघर आगमन हुआ। वे उच्च न्यायालय अतिथि गृह देवघर पहुंचे, जहां जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अतिथि गृह पहुंचने पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ देकर न्यायमूर्ति चंद्रशेखर का स्वागत किया। 

वहीं देवघर के प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात माननीय न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित न्यायिक और पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बताया जा रहा है कि न्यायमूर्ति चंद्रशेखर निजी दौरे पर देवघर पहुंचे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं। देवघर झारखंड का प्रमुख न्यायिक और धार्मिक केंद्र है, जहां अक्सर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का आगमन होता रहता है।

जिला प्रशासन की ओर से उनके प्रवास को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अतिथि गृह परिसर में अधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात भी की।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवारत हैं। उनके देवघर आगमन को लेकर न्यायिक क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया।