BREAKING NEWS

logo

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बाबा धाम में: रांची सांसद ने परिवार संग किया जलार्पण, देश की तरक्की के लिए की प्रार्थना


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : भक्ति और आस्था से सराबोर बाबा बैद्यनाथ धाम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। गर्भगृह में विधिवत रुद्राभिषेक कर उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तरोत्तर तरक्की की कामना की।

सांसद संजय सेठ ने बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से हमारा देश दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। बाबा से प्रार्थना है कि देश हमेशा सुखी, समृद्ध और शक्तिशाली बना रहे।

पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा धाम आकर मन को असीम शांति मिलती है। बाबा की कृपा से ही हम सब राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे हैं। उन्होंने देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की भी कामना की।

बाबा मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।