BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राजेश सिन्हा की पहल पर बिजली विभाग ने की त्वरित कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताई खुशी


30 दिन से अंधेरे में था कोरियाटोला, नया ट्रांसफार्मर लगते ही लौटी रोशनी

राजेश सिन्हा की पहल पर बिजली विभाग ने की त्वरित कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताई खुशी
रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह :मधुबन कोरियाटोला में पिछले करीब 30 दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद पूरे टोले में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में ट्रांसफार्मर लगने के बाद खुशी का माहौल है। माले नेता राजेश सिन्हा ने बताया कि स्थानीय नेता हराधन जी और जिला कमेटी सदस्य अजीत राय के बुलावे पर वे कोरियाटोला पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर और बिजली संकट से हो रही परेशानियों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान की पहल की।
मामले में बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इससे ग्रामीणों को करीब एक माह बाद राहत मिली। राजेश सिन्हा ने इस कार्रवाई के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से एसी शकील, एग्जीक्यूटिव मृणाल और एसडीओ अमित के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान कराया। उन्होंने मौके पर कार्य करने वाले बिजली मिस्त्रियों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं का समाधान ही जनता की असली जीत है।