BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डुमरी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

डुमरी/गिरिडीह। निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों ने अप रेल लाइन पर युवक का शव देखा। घटना रेलवे पोल संख्या 317/5F और 317/6 के बीच की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही जीआरपी गोमो की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, युवक किस ट्रेन की चपेट में आया या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।