रांची एक्सप्रेस संवाददाता गिरिडीह: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गिरिडीह के प्रथम महापौर सुनील पासवान ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है। सुनील पासवान ने कामना की कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम और मजबूत हो
रक्षाबंधन पर प्रथम महापौर सुनील पासवान ने दी गिरिडीहवासियों को शुभकामनाएं






