गिरीडीह के विधायक सह कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, धरनास्थल पर दी गई श्रद्धांजलि
रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ
जमुआ: जमुआ में विगत 40 दिनों से विभिन्न जनमुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे वरिष्ठ समाजसेवी गौतम सागर राणा एवं उनके सहयोगियों ने गिरीडीह के विधायक सह कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवार देर रात्रि आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
निधन की सूचना मिलते ही धरनास्थल पर शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवी गौतम सागर राणा ने अपने सहयोगियों संग रविवार को दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अत्यंत भावविहीन होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
गौतम सागर राणा ने कहा कि सुदीप कुमार सोनू का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस मौके पर उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, बिट्टू यादव, संजय कुमार, रौनक अज़ीज़ और अरमान समेत दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।






