BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड ने खोया संघर्षशील जननेता : सरफराज अहमद


रांची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद 

हेमंत सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके निधन पर झामुमो के राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन की खबर पर विश्वास करना कठिन हो रहा है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वे इस दुखद घटना से स्तब्ध और निशब्द हैं। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का जाना केवल एक जनप्रतिनिधि का निधन नहीं, बल्कि एक विचारशील, संघर्षशील और जनसरोकार से जुड़े नेतृत्व की बड़ी क्षति है।
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह के विकास के साथ-साथ पूरे झारखंड के हितों के लिए लगातार आवाज उठाई। उनकी सादगी, सहज व्यवहार, सकारात्मक सोच और जनता से जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता था। उनके योगदान और कार्यशैली को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
डॉ. अहमद ने कहा कि सुदिव्य सोनू के रूप में झारखंड ने एक बेबाक, जुझारू और कर्मठ नेता खो दिया है। विशेषकर गिरिडीह की जनता के लिए उनका निधन बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि उनके अधूरे कार्य और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। राज्यसभा सांसद ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने परिजनों और समर्थकों को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
फोटो।