BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छोटकी खरगडीहा में साक्षरता दिवस समारोह, दो विभूतियों को दी श्रद्धांजलि


रांची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद 

पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में मंगलवार को स्थानीय मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान डॉ. एमपी परमेश्वरन एवं मंत्री शुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनों विभूतियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद साक्षरता कार्यक्रम के निमित्त दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मौके पर पूर्व जिला साक्षरता सचिव धरणीधर प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद वर्मा, विश्वनाथ सिंह, रामदेव विश्वबंधु, नंदलाल पांडेय, उमाशंकर राम, रबुल हसन खान, शंकर पांडेय, मो. आलम, बालेश्वर यादव, सचिदानंद तिवारी, राजकिशोर साव, पुरन पंडित, मुखिया सुनीता देवी, कुमारी अनुराधा, प्रतिमा स्वराज, बेबी देवी, शीला देवी, शवनम आरा, मुमताज प्रवीन, छोटी कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दोनों विभूतियों के जीवन एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गीत के माध्यम से भी शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।