logo

Advertisement
Advertisement

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशी लदे पांच ट्रक जब्त


बगोदर (गिरिडीह)। गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर पुलिस ने जीटी रोड स्थित गैड़ा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी लदे पांच ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, पांचों ट्रकों में कुल 60 मवेशी लदे हुए थे। सभी मवेशियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस को देखते ही ट्रकों के चालक और कथित तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस अब जब्त किए गए ट्रकों के कागजात, मवेशियों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच कर रही है। साथ ही फरार चालक व अन्य संबंधित लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।