बगोदरडीह में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम, विधायक नागेंद्र महतो ने दीप प्रज्वलित कर किए शुभारंभ
बगोदर/ गिरिडीह :-बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगोदरडीह स्थित हटिया टांड़ में शिवालय सेवादल की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेंद्र महतो शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक नागेंद्र महतो ने उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही मटका फोड़ प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वहीं, झारखंड सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, बगोदर प्रमुख आशा राज, सीताराम शरण, लाडली शरण, सुखदेव राणा, धीरज यादव सहित शिवालय सेवादल के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






