BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक नागेंद्र महतो ने किया उद्घाटन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर 

बगोदर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरतीथान सिरिसडीहा मैदान, कुसमर्जा में नमो फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने किया। विधायक ने फीता काटने के साथ फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन मैच छप्पाटांड़ और माधवाडीह की टीम के बीच खेला गया। मैच से पूर्व विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रमुख आशा राज, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष बॉर्डर, मुखिया चिंतामणि महतो, पूर्व मुखिया सदाकत अंसारी, उप मुखिया मंटू यादव सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष डालेश्वर महतो, उपाध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव नागेंद्र कुमार महतो, उप सचिव अरुण साव, कोषाध्यक्ष प्रदीप महतो, उप कोषाध्यक्ष अनिल भारती, संचालक मनोज महतो समेत कई लोग मौजूद रहे।