BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज, सफाई और घाटों की व्यवस्था पर जोर


संजीत सिंह ब्यूरो गिरिडीह 

गिरिडीह। दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर की साफ-सफाई, पूजा पंडालों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और छठ घाटों की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

महापौर ने अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने, पूजा पंडालों के आसपास नियमित कचरा उठाव और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं छठ घाटों पर साफ-सफाई, समतलीकरण, पहुंच मार्ग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था समय रहते पूरा कराने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा पर्व के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार सफाई बनाए रखने को कहा गया।

बैठक में उप महापौर सुमित कुमार, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।