रांची एक्सप्रेस संवाददाता गिरिडीह: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर विनीता कुमारी ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का संदेश दिया। उन्होंने भाइयों के सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है। यह पर्व रिश्तों को मजबूत करने के साथ भारतीय परंपरा और संस्कारों की याद दिलाता है। उन्होंने जिलेवासियों सहित सभी भाई बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, खुशहाली और सौहार्द लेकर आये
रक्षाबंधन पर प्रो. विनीता कुमारी ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी






