BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

खरगडीहा में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, 18 सितंबर से शुरू होगा मंदिर का रंग-रोगन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ 

जमुआ। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति खरगडीहा की एक आवश्यक बैठक रविवार को सुंदर राम भदानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
खरगडीहा में पिछले लगभग 60 वर्षों से परंपरा के अनुसार पूर्ण रूप से वैष्णवी पद्धति से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस ऐतिहासिक पूजा में खरगडीहा के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों से रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पाठ के लिए पहुंचते हैं। पूजा के दौरान कई दिनों तक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 सितंबर से मंदिर के रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए मूर्तिकार भैया लाल जी से बातचीत पूरी हो चुकी है। पूजा कोष के लिए अगले रविवार को चंदा संग्रह समिति का गठन होगा। वहीं मेला परिसर में दुकानदारों को समान आकार की जगह आवंटित की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से सत्यनारायण प्रसाद साहू, रविकांत भदानी, रविन्द्र साव, दयानंद साव, अनूप साव, विकास साव, आशीष भदानी, मनीष भदानी, छोटू रविदास, वीरेंद्र हजाम, सुमित साहू, संजय साव,  विजय साव, पिंटू साहू, सूरज साव, मनीष साव, रॉकी साव सहित कई स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।