BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्री श्याम मंदिर में 217 वा श्री श्याम भंडारा संपन्न


रांची 19 सितंबर :

  श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 217 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। आज का भंडारा आनंद कुमार सिलोदिया अमृता सिलोदिया  के परिवार द्वारा निवेदित किया गया था।
मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री गौरव अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा एवं  सिलोदिया परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। *आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी* के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद  यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य एवं सहयोगी गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं। ज्ञातव्य है कि श्याम भंडारे का भोग निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में शुद्धता के साथ बनता है। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आज के भंडारे में वेजीटेबल पुलाव आलू गोभी मिक्स सब्जी खीर चूरमा टॉफी का भोग लगाया गया। 
 श्री श्याम भंडारे में मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी मण्डल के वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल अध्यक्ष गोपाल मुरारका उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां महामंत्री गौरव अग्रवाल  यजमान परिवार से आनंद सिलोदिया अमृता सिलोदिया ह्यांश एवं वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा रतन शर्मा अनुज मोदी अमित सरावगी मनोज माहेश्वरी अंकित सिंह  हर्ष मिश्रा  मनोज खेतावत उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

*उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।*