BREAKING NEWS

logo

साकची बाजार से अपहृत 3 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार


दिनांक-26.05.2026 को साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत साकची बाजार से 03 वर्षीय बच्ची के चोरी की घटना के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन किया गया। कांड में संलिप्त 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गई बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।