डॉ चन्द्र प्रभा पाठक मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत थीं इनका निधन 28 मई को प्रातः जमशेदपुर में हुआ ।1978 से 2015 तक जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज में इन्होंने अपनी सेवा दीं । सरल स्वभाव की डॉ चन्द्रा प्रभा पाठक ने कॉलेज के विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया । कॉलेज के प्रति आप समर्पित रही इनका आकस्मिक निधन विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी क्षति है। बिष्दुपुर कैम्पस में इनकी स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। माननीय कुलपति प्रो इला कुमार ने भी शोक व्यक्त किया ।इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
जमशेदपुर वीमेन्स यूनीवर्सिटी के बिष्टुपुर कैम्पस में शोक सभा का आयोजन





