करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग में डॉ मंजर काज़मी पर डिपार्टमेंटल सेमिनार आयोजित हुआ।
जमशेदपुर 25 में 2026
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के उर्दू स्नातकोत्तर विभाग के तत्वाधान में एक डिपार्टमेंटल सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका विषय था-"मंज़र काज़मी और उनके अफसाने"। ई-क्लास 2 में आयोजित होने वाली इस सभा की अध्यक्षता बांग्ला विभाग के अध्यक्ष तथा आज के प्रभारी प्राचार्य डॉ बी एन त्रिपाठी ने की। विभागाध्यक्ष डा शाहबाज अंसारी ने सभा में उपस्थित शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उर्दू स्नातकोत्तर की छात्राएं आयशा शफीक, नूर सभा तथा आयशा फिरदौस ने मंज़र काज़मी के व्यक्तित्व तथा उनके द्वारा लिखी गई कहानियां की समीक्षा प्रस्तुत की। छात्रों के बाद डॉ ज़की अख्तर प्रो मोहम्मद ईसा (गौहर अज़ीज़) ने सभा को संबोधित करते हुए डा काज़मी को याद किया।
डॉ त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि डॉ मंज़र काज़मी प्राचार्य के रूप में न केवल एक सफल प्रशासक रहे बल्कि वे एक महान रचनाकार भी थे। वे हमेशा अपनी कहानियों में जीवित रहेंगे बिल्कुल वैसे ही जैसे प्रेमचंद अपनी कहानियों में जीवित हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सदफ अत्तारिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के प्राध्यापक डॉ सादिक इकबाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।





