BREAKING NEWS

logo

तुलसी भवन में रविवार की शाम सहयोग की आम सभा का हुआ आयोजन


--तुलसी भवन में रविवार की शाम 'सहयोग' की आम सभा का हुआ आयोजन 
---नई कार्यकारिणी समिति का गठन, साल भर के कार्यक्रमों की बनी रुपरेखा


जमशेदपुर.


रविवार को शाम 4.00 बजे से तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में “सहयोग” बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा आयोजित हुई. इस सभा में नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन हुआ. इसके साथ ही संस्था की ओर से पूरे वर्ष संचालित होने वाले साहित्यिक कार्यक्रमों की एक रूपरेखा बनाई गई.

 
सहयोग गीत से हुआ शुभारंभ 
-----------------------------------

कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ रागिनी भूषण ने सहयोग गीत गाकर किया. यह गीत से डॉ.रागिनी भूषण ने ही लिखा है. इसके बाद मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माँ शारदे का आशीर्वाद लिया गया.


सहयोगियों का स्वागत और बिछड़े साथियों की याद
-----------------------

डॉ. जूही समर्पिता ने उपस्थित सहयोगियों का स्वागत करते हुए विगत पच्चीस वर्षों की उपलब्धियों से परिचय कराया, साथ ही, बच्चन पाठक सलिल समेत अन्य सभी बिछड़े साथियों को याद किया, जो अब इस दुनियां में नहीं हैं, लेकिन सहयोग के गठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. 


रचनाकारों ने दी प्रस्तुति
----------------------------


पुष्पांजलि मिश्रा ने लघुकथा की प्रस्तुति दी तो माधुरी मिश्रा, प्रणति सिन्हा, निशीथ सिन्हा, डॉ. आशा गुप्ता एवं रीना सिन्हा ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की.


वर्ष भर के कार्यक्रमों की बनी रुपरेखा
------------------

सदन की राय से वर्ष भर के लिए निम्न कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति बनी--


1-पुस्तक समीक्षा (पुस्तक दिवस के अवसर पर)
2-कबीर जयंती 
3-कथा गोष्ठी 
4-प्रेमचंद जयंती(रोटरी के संयुक्त तत्वावधान में)
5-दिनकर जयंती, हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में बहुभाषीय काव्य संध्या 
6-भक्तिरस की बयार(विजया मिलन के अवसर पर)
7-ऋतु भाव सम्प्रेषण(सावन मिलन के अवसर पर)
8-वनभोज
9-होली मिलन
10-आम सभा


अध्यक्षीय और अन्य संबोधन 
-------------------------------

अध्यक्ष डॉ.मुदिता चन्द्रा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सहयोग के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि बिना सदस्यों के सहयोग के न वे सहयोग का रजत समारोह आयोजित कर पातीं और न इतने बड़े स्तर पर संस्था का वार्षिक समारोह ही  आयोजित हो पाता. उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के सफल दायित्व का निर्वहन संस्था के सहयोग के बिना असम्भव था. सहयोग की सक्रिय सदस्य अनिता सिंह ने सहयोग की आम सभा को सफल बनाने के लिए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज नई कार्यकारिणी समिति बनी जिससे युवा साथियों को कार्य करने का अवसर मिलेगा, यह बहुत ही हर्ष का विषय है. उन्हें विश्वास है कि युवा साथी सहयोग का यश और बढ़ाएँगे. पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया.


नई कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन 
--------------------


सभी सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन हुआ जो इस प्रकार है—


*परामर्श समिति*

1-शंकुतला पाठक 
2-कृष्णा सिन्हा 
3-डॉ.लक्ष्मी झा
4-डॉ.रागिनी भूषण 
5- ज्योत्सना अस्थाना 
6-डॉ.मुदिता चन्द्रा 


*संरक्षक*

1-विद्या तिवारी 
2- सुधा गोयल
3-माधुरी मिश्रा 
4-सुनील नंदवानी 
5-नीशिथ सिन्हा 




*अध्यक्ष*

डॉ.संध्या सिन्हा 


*कार्यकारी अध्यक्ष* 

डॉ.जूही समर्पिता 


*उपाध्यक्ष*

डॉ.पुष्पा कुमारी 
डॉ.पामेला घोष दत्ता 


*सचिव*

डॉ. भारती कुमारी


*सह सचिव*

डॉ.मनीला कुमारी 
अरूणा झा

*कार्यक्रम समन्वयक*

रीना सिन्हा 
सविता सिंह ‘मीरा’
लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’


*कोषाध्यक्ष*

 पुष्पांजलि मिश्रा 


*सहकोषाध्यक्ष*

डॉ. अनिता शर्मा 


*Digital documentation*


श्री बृजेन्द्र मिश्र
डॉ.शालिनी कुमारी 
डॉ.हीरा लाल गुप्ता


*प्रेस*

 अन्नी अमृता
डॉ.लक्ष्मी कुमारी 
सबिता पॉल


*न्यायिक सलाहकार*

जयपाल सिंह 
ममता सिंह


 कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.संध्या सिन्हा ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करने हेतु सदन का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि संस्था की प्रगति हेतु वे निरंतर कार्य करेंगी. कार्यक्रम के अंत में सभी नये सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.


 राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. साथ ही सहयोग की वरिष्ठ सदस्य सह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सी.भास्कर राव की दिवंगत पत्नी डॉ. सूर्या राव की याद में दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पिछले दिनों ही उनका देहांत हो गया था.



इनकी रही उपस्थिति
----------------------


कार्यक्रम में सहयोग के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित हुए---

डॉ. रागिनी भूषण, डॉ.लक्ष्मी झा, डॉ.जूही समर्पिता, डॉ.मुदिता चन्द्रा, डॉ.पुष्पा कुमारी, हरि मित्तल, डॉ.भारती कुमारी, डॉ. संध्या सिन्हा, सबिता पॉल, अनिता निधि, अनिता सिंह, माधुरी मिश्रा, रीना सिन्हा सलोनी, प्रणति शरण, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, चंद्रा शरण, सुनिता गुडिया, पुष्पांजलि मिश्रा, शालिनी प्रसाद, ज्योत्सना अस्थाना, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, पूनम सिंह,सविता सिंह व मीरा.