दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, झारखंड, रांची द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई
अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, झारखंड, रांची द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में DIG कोल्हान, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसांवा एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, सिंहभूम चाईबासा उपस्थित रहे।बैठक के दौरान लंबित कांडों की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति, SIT से संबंधित विवरणी, SIPU, ICJS एवं CCTNS की अद्यतन स्थिति, यातायात व्यवस्था, जिले के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, डायल-112 से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा ITSSO की प्रगति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, तकनीकी प्रणालियों के प्रभावी संचालन तथा जनसुरक्षा से संबंधित कार्यों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।





