बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप कार्यशाला का शुभारंभ किया गया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा द्वारा 12 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 22 मई से 24 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बच्चों को योगा, मेडिटेशन, मेमोरी गेम्स, वैल्यू एजुकेशन एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा अत्यंत सरल एवं खेल-खेल के माध्यम से दी जा रही है।
समर कैंप में बच्चों के लिए स्नैक्स एवं पेय पदार्थों की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चे उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य अंशू सरकार एवं सिम्मी सरकार, रैकी थेरपिस्ट पूनम बहन, सुधा बहन एवं नंदनी बहन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अंशु सरकार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से बच्चों में उत्साह भर दिया तथा शाखा द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। वहीं कदमा शाखा प्रभारी बी के संजू दीदी ने अपने संबोधन में इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चों के मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए ऐसे संस्कारयुक्त कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।
कदमा शाखा प्रभारी बी के संजू दीदी ने सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूनम बहन, पुष्पा बहन ,गंगा बहन, सरिता बहन, रीता बहन, ज्योति बहन,सुधा बहन एवं संजय भाई , दिनेश भाई,मंतोष भाई का विशेष सहयोग रहा।





