BREAKING NEWS

logo

दिव्यांग को त्वरित सहायता देते हुए प्रदान की गई ट्राई साइकिल, कई अन्य आवेदनों का भी हुआ ऑन द स्पॉट समाधान


समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान प्राप्त आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस में विद्युत आपूर्ति से जुड़े हाई टेंशन तार की शिफ्टिंग, आवास स्वीकृति, स्कूल फीस माफी, आवास पर अवैध कब्जा एवं धमकी, रोजगार, पेट्रोल पंप के लिए एनओसी,  भूमि संबंधी विवाद, दुकान आवंटन समेत जनसुविधाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित लंबित मामलों, बच्चे के नेत्र उपचार हेतु सहायता तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए। मौके पर दिव्यांगजन को ई- ट्राई साइकिल प्रदान की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना है। उन्होंने पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ शिकायतों का निष्पादन करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।