बताया जा रहा है कि शीतल कुमार रजक हाल के दिनों में चुनाव प्रचार और सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय थे। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें टाटा मेन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसके स्पष्ट लक्षण सामने नहीं आए। वे लंबे समय से सामाजिक-धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे और विश्व हिंदू परिषद के मानगो प्रखंड में सहमंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। हाल ही में वे भाजपा से वार्ड प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। कई नेताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।






