BREAKING NEWS

logo

बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील


बकरीद पर्व को लेकर जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और बस्तियों में गश्ती कर लोगों को शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया.

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि बकरीद खुशियों, आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें.


उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी असामाजिक तत्व या असंवैधानिक गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.