BREAKING NEWS

logo

कॉलेज में NSS विद्यार्थियों का विदाई सह सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन


कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सत्र 2022-2026 के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के संबद्ध महाविद्यालयों के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता, कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉक्टर मोहम्मद रियाज, परीक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली, परीक्षा विभाग के प्रमुख डॉ बी एन त्रिपाठी, वाणिज्य विभाग के प्रमुख डॉ. नज़री, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ अनवर साहब एवं एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज़ उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आले अली ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के तीन वर्षों की यात्रा, उनके कार्यों और सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाला अनुभव है। इसके बाद झारखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए एक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया | इस समारोह में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य,गान, नाटक एवं कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया गया।
करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रिंकू सिंह एवं मानव घोष,जयकृष्ण धारा ने अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के दौरान किए गतिविधियों, उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा करते हुए भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े रहने के लिए सभी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया |
इसके पश्चात एनएसएस समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए सेवा भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रभात सर ने भी अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए एवं विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं | अंत में प्रभात कुमार सिंह
एवं डॉ दारा सिंह गुप्ता ने सभी स्वयंसेवकों के सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की एवं पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया । सभी का धन्यवादज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने किया | यह कार्यक्रम भावनाओं, अनुभवों और प्रेरणाओं से भरपूर रहा, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।