घाटशिला मुस्लिम बस्ती में धूमधाम से मना इरफान बाबा का उर्स, विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने चढ़ाई चादर
घाटशिला मुस्लिम बस्ती में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इरफान बाबा का उर्स बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर शाम आयोजित उर्स कार्यक्रम में घाटशिला विधानसभा के युवा विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई, पुष्प अर्पित किए तथा मजार पर माला अर्पित कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में स्थानीय मुस्लिम बस्ती कमिटी के सदर अब्दुल गफ्फार ने विधायक का स्वागत किया। उर्स कमिटी के सदस्यों ने विधायक के कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर कमिटी सदस्यों ने मुस्लिम बस्ती की कुछ आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें विधायक के समक्ष रखीं, जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस विशेष मौके पर विधायक के संग काजल डॉन, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, रहमत अंसारी, राजा सिंह, सौरभ बोस, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, अंकुर कावरी सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।





