जमशेदपुर स्थित कासिडीह हाई स्कूल ने CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीनों प्रमुख संकाय—प्योर साइंस, बायो साइंस और कॉमर्स—में 100% परिणाम दर्ज किया है। प्योर साइंस संकाय में आदित्य जायसवाल ने 89.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद वंशिका कुमारी साहू (89%) और शिखा रानी महतो (88.8%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बायो साइंस संकाय में सालेहा परवीन ने 95.8% अंक के साथ विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रियंशी प्रभा (92.8%) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आशना तसनीम (92%) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में अनिर्बन दास ने 94.2% अंक प्राप्त कर टॉप किया। सौर्य अमृत (90.2%) दूसरे स्थान पर रहे और आयुष कुमार नायक (89.6%) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, प्योर साइंस में 84, बायो साइंस में 48 और कॉमर्स में 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे, जिससे हर संकाय में 100% रिजल्ट दर्ज हुआ। अन्य टॉप-10 विद्यार्थियों ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत किया है।
यह शानदार परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कासिडीह हाई स्कूल का 12वीं में 100% रिजल्ट, बायो साइंस में सालेहा परवीन बनीं टॉपर





